मथुरा में पूर्व नौसैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नेवी सप्ताह एवं नौसेना दिवस
मथुरा—मथुरा में पूर्व नौसैनिकों ने नेवी सप्ताह और नौसेना दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया। पूर्व जेसीओ डॉ. रमेश चन्द ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कोर हेड क्वार्टर से आए बुगलरों द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जहां उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और नागरिकों ने ध्वज को सलामी देकर सम्मान प्रकट किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली से पधारे कमांडर दशरथ भड़ाना थे। उन्होंने सबसे पहले भारत–पाक युद्ध के वीर योद्धाओं और वीर नारियों को सम्मानित किया। इस दौरान 1971 के इंडो-पाक युद्ध के शूरवीरों को विशेष रूप से याद किया गया। कमांडर भड़ाना ने कहा कि हमारे बहादुर नौसैनिकों ने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व निछावर किया है, और उनकी शौर्यगाथाएं आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।वीर योद्धाओं ने भी मंच से युवाओं से राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशप्रेम और अनुशासन भारत को और अधिक मजबूत बनाते हैं।कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए कई सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें भारी उत्साह देखने को मिला। विजेताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने नेवी डे के महत्व पर अपने विचार भी साझा किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।पूर्व जेसीओ रामपाल सिंह ने सभी से राष्ट्रप्रेम और सदैव देशहित में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट खजान सिंह (सेवानिवृत्त) ने की, जबकि संचालन डॉ. रमेश चन्द द्वारा किया गया।समारोह में बड़ी संख्या में वीर नारियां, महिलाएं, बच्चे और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने नौसेना दिवस के इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले नौसैनिकों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा