गोवर्धन चौराहा पर महिला का बैग खोया, ITMS टीम की सतर्कता से ₹1.81 लाख समेत बैग बरामद
मथुरा—गोवर्धन चौराहा क्षेत्र में आज एक बड़ी राहतभरी घटना सामने आई। केस नंबर 603 के अनुसार हाथरस की रहने वाली राजनश्री, जो सुमाहारन गली मुरसान की निवासी हैं, छटीकरा से ऑटो में बैठकर गोवर्धन चौराहा आ रही थीं। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ ₹1,81,000 नकद भी मौजूद था। बैग खोने का एहसास होते ही महिला घबरा गईं और ऑटो को ढूंढने के लिए परेशान होकर इधर-उधर भटकने लगीं। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें तुरंत ITMS कार्यालय जाकर सहायता लेने की सलाह दी।
महिला ITMS कार्यालय पहुंचीं और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ITMS टीम—हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल ऋषभ कुमार, तथा टेक्नोसिस ऑपरेटर राहुल पचौरी और गोपालदास—ने बिना देरी किए कार्रवाई शुरू की। करीब दो घंटे तक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टीम ने उस ऑटो को पहचान लिया जिसमें बैग छूटा था। ऑटो की आरसी से चालक का मोबाइल नंबर निकालकर उससे संपर्क किया गया।
ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए न सिर्फ कॉल रिसीव किया बल्कि केवल 30 मिनट में ITMS कार्यालय पहुंचकर बैग और उसमें रखी पूरी राशि वापस सौंप दी। बैग और पैसे सुरक्षित वापस मिलने पर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने ITMS पुलिस टीम, ट्रैफिक पुलिस मथुरा और टेक्नोसिस टीम का दिल से धन्यवाद किया।यह घटना ITMS टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और ऑटो चालक की ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा