नाले में गिरने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत
मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में बीती रात राधाकुंड गोवर्धन बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। खुले नाले में बाइक सहित गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंकुश, प्रवीण और कन्हैया के रूप में हुई है।तीनों युवक मासूम नगर, महोली (मथुरा) से राधाकुंड में एक सगाई समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात जब वे वापस लौट रहे थे, तभी अंधेरा होने और सड़क किनारे गहरे नाले का पता न लग पाने के कारण बाइक सीधे उसमें जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को नाले से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा