प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय बने दूल्हा, हरियाणा की शिप्रा संग लिया सात फेरे
वृंदावन के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय विवाह बंधन में बंध गए हैं। इंद्रेश उपाध्याय ने हरियाणा के यमुनानगर निवासी डीएसपी हरेंद्र शर्मा की बेटी शिप्रा शर्मा से विवाह किया। शादी जयपुर के ताज आमेर होटल में दोनों परिवारों की सहमति से आयोजित की गई।शादी की रस्में 3 दिसंबर से शुरू हुईं। वृंदावन स्थित उनके आवास से पारंपरिक घुड़चढ़ी निकाली गई, जिसमें इंद्रेश उपाध्याय शेरवानी पहनकर घोड़े पर सवार हुए। उनके साथ कई भागवत आचार्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। बारात जयपुर के लिए रवाना हुई और होटल में पारंपरिक स्वागत किया गया।5 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ। समारोह में देशभर के कई संत, महंत और कथावाचक शामिल हुए, जिनमें धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक पुंडीर गोस्वामी और देवकीनंदन ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल थे।विवाह समारोह के साथ ही संगीत संध्या का भी आयोजन हुआ, जिसमें भजन और लोक संगीत गायिका मान्या अरोरा ने अपनी प्रस्तुति दी।यह समारोह निजी और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें केवल चुनिंदा रिश्तेदार, संत और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा