खरगोन। रिश्तेदार के यहां पगड़ी रस्म से लौट रहा ठीबगांव निवासी दंपत्ति एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। ग्राम रामपुरा और ठीबगांव के बीच इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर को पार करते समय बाइक अचानक असंतुलित होकर नहर में गिर गई।हादसे में महिला की डूबकर मौत हो गई, जबकि पति और उनकी दो वर्षीय बेटी को पास ही खेत में काम कर रहे किसानों ने तुरंत पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुँचाया।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार —
पुरुषोत्तम सुभाष पटेल और उनकी बेटी दर्शिता (2 वर्ष) को बेहोशी की हालत में ICU में भर्ती किया गया है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे इंदौर रेफर किया गया।