दो पिकअप वाहन से 3 टन प्रतिबंधित थाई मागुर मछली जप्त
स्टेशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने देर रात की गई कार्रवाई में दो पिकअप वाहनों से लगभग 3 टन प्रतिबंधित थाई मागुर मछली जप्त की है। संदेह के आधार पर दोनों वाहनों को रोका गया और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मछलियाँ भरी हुई मिलीं।मामले की पुष्टि के लिए मत्स्य विभाग को मौके पर बुलाया गया। परीक्षण के बाद अधिकारीयों ने इन मछलियों को प्रतिबंधित थाई मागुर प्रजाति का बताया। यह प्रजाति पर्यावरण एवं जलजीवों के लिए हानिकारक होने के चलते इसके व्यापार और पालन पर प्रतिबंध है।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त मछलियों का नष्टीकरण (डिस्ट्रक्शन) भी कराया गया।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा