सागर। मकरोनिया थाना क्षेत्र में सागर–बंडा रोड स्थित एक स्टेशनरी दुकान के पीछे खाली पड़े प्लॉट में लोग गंदगी न करें इसके लिए भगवान की तस्वीरें लगा दी गईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला विवादों में आ गया।वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज के लोग थाने पहुंचे और आपत्ति दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आनंद जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, हालांकि हिंदू संगठनों ने देर से हुई कार्रवाई पर नाराजगी जताई।