जबलपुर में शनिवार को विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इसी क्रम में मदर टेरेसा रोड, जिसे 22 लाख की लागत से बनाया जा रहा है, का भूमि पूजन विधायक अभिलाष पांडे और सांसद आशीष दुबे द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई, जिनमें विजयनगर में रंगशाला का भूमि पूजन भी शामिल है। भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद मोनिका, पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मौके पर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी कड़ी में मदर टेरेसा रोड सहित विजयनगर और आसपास के इलाकों में नए निर्माण कार्य शुरू किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई सम्मानित लोग भी मौजूद रहे।