प्रमुख सचिव अनुराग जैन ने पत्नी सहित किए रामराजा सरकार के दर्शन
निवाड़ी जिले की धार्मिक नगरी ओरछा में मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव अनुराग जैन अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण में समय बिताया।दर्शन के बाद प्रमुख सचिव ने रामराजा लोक परियोजना के फेज-1 और फेज-2 में चल रहे कार्यों का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।इसके साथ ही प्रमुख सचिव अनुराग जैन और उनकी पत्नी ने चतुर्भुज मंदिर, आसपास की पुरातात्विक धरोहरों, तथा ओरछा के ऐतिहासिक स्थलों का भी अवलोकन किया।ओरछा भ्रमण के बाद वे खजुराहो में आयोजित कैबिनेट मीटिंग के लिए रवाना हो गए।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा