स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा के अंतर्गत पूरे देश में स्वदेशी सामग्रियों को अपनाकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया जा रहा है। इसी क्रम में कैंट विधायक अशोक रोहाणी रांझी क्षेत्र पहुँचे, जहाँ आयोजित एक समारोह में उन्होंने स्थानीय जनता को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।विधायक रोहाणी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग न केवल आर्थिक मजबूती देता है, बल्कि ग्रामीण कारीगरों, छोटे उद्योगों और स्थानीय व्यापार को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।