नेहरू स्मृति वन में महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि, भूमि संरक्षण में योगदान देने वालों का सम्मान
आगर मालवा में नेहरू स्मृति वन परिसर में संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर और पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन समर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के सम्मान, न्याय और समानता के लिए अपना जीवन समर्पित किया और उनका मार्गदर्शन आज भी भारतीय लोकतंत्र की बुनियाद है। इसी दौरान पूर्व पार्षद देवेंद्र वर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने नेहरू स्मृति वन की भूमि को संरक्षित रखने और हरित स्वरूप बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता गुड्डू लाला, पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल