राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खरगोन के कृष्णा सांवले का चयन
खरगोन : जैतापुर क्षेत्र स्थित विनय बाल मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को फन मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने स्वयं द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों के स्टॉल लगाकर व्यापार किया और साथ ही विभिन्न झूलों व मनोरंजक खेलों का आनंद भी लिया।सुबह 10 बजे स्कूल संचालक श्रीमती कविता अत्रे, उज्ज्वल अत्रे एवं प्राचार्य ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में व्यापार को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। अपने-अपने स्टॉल पर बच्चे ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर देते नजर आए और व्यापारिक गुणों का शानदार परिचय दिया।कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने कई प्रकार के आकर्षक और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। इनमें पानीपुरी, खमण, पावभाजी, जलेबी, गुजराती चिवड़ा, मेवाड़ी राब, आइसक्रीम, फ्रूट चाट, विभिन्न पकौड़े, पेस्ट्री, भेलपुरी सहित कई चटपटे व्यंजन शामिल रहे।इन स्टॉल्स ने मेले की रौनक बढ़ाने के साथ बच्चों में व्यवसायिक समझ और प्रबंधन कौशल भी विकसित किए।विद्यार्थी प्रज्ञा शुक्ला, रिद्धिमा सांवले, विराट महाजन, प्रशांत कुमरावत, सिद्धांत तोमर और पृथ्वीराज तंवर ने बताया कि उन्होंने मेले में खूब आनंद लिया। बच्चों ने कहा कि उन्होंने अपने स्टॉल पर सामग्री बेचने के साथ ही अन्य स्टॉल से भी पसंदीदा आइटम खरीदे। मेले में की गई कमाई खर्च से अधिक होने पर बच्चे काफी खुश नजर आए।प्राचार्य ने बताया कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता, स्वाद, उपभोक्ता व्यवहार, संवाद कौशल और तनाव प्रबंधन जैसे गुण सिखाना है।इस आयोजन में पालक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए स्टॉल्स से खाद्य सामग्री खरीदी और स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल
श्रवण कुमार का बयान- नीतीश कुमार पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के पक्षधर