खरगोन के कृष्णा सांवले का राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन
खरगोन जिले के सेंट जूड स्कूल के छात्र कृष्णा मुकेश सांवले का चयन 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स अंडर-17 बालक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और सेंट जूड स्कूल में उनका सम्मान किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानूडे ने कृष्णा को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी और कहा कि कृष्णा ने मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।स्कूल के मैनेजर थॉमस MT और प्राचार्य ट्रेसा डिसूजा ने भी उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर शुभकामनाएँ दीं।क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा ने जानकारी दी कि कृष्णा का चयन 4×100 मीटर रिले रेस में मध्य प्रदेश टीम के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 12 से 17 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। टीम 11 दिसंबर को भोपाल से लखनऊ के लिए रवाना होगी।कृष्णा ने जिला, संभाग और राज्य स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।कृष्णा के परिवार ने कहा कि उनके बेटे ने परिवार, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

KKR के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी CSK, प्लेइंग XI पर सबकी नजर
राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई तहसीलों से अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल
TMC सांसद सायनी घोष कौन हैं? चुनाव प्रचार में गानों को लेकर क्यों मचा है विवाद, BJP ने लगाए तुष्टीकरण के आरोप
IPL 2026 में डुप्लेसिस का बड़ा बयान, MI को दी रणनीति बदलने की सलाह