टीकमगढ़ में यूरिया संकट पर किसानों का गुस्सा फूटा, तहसीलदार की गाड़ी को घेरकर निकाली हवा
टीकमगढ़ जिले में यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा आज उफान पर दिखा। खरगापुर तहसील परिसर के अंदर किसानों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज किसानों ने तहसील के बाहर तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी के टायर की हवा तक निकाल दी। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल और तहसीलदार तुरंत पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को समझाइश दी और भरोसा दिलाया कि सभी किसानों को जल्द ही खाद उपलब्ध कराई जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद किसान शांत हुए और मामला थम गया।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल
श्रवण कुमार का बयान- नीतीश कुमार पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के पक्षधर