6 दिसंबर को मथुरा में बदले रहेंगे ट्रैफिक रूट: कई मुख्य मार्गों पर डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
मथुरा। आगामी 6 दिसंबर 2025 को शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मथुरा पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। भीड़, सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाएंगे।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें।
कहां-कहां रहेगा डायवर्जन
गोकुल रेस्टोरेंट → मसानी मार्ग बंद
-
इस मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
-
वाहनों को एनएच-19 की ओर मोड़ा जाएगा।
मसानी चौराहा → डीग गेट चौकी मार्ग भी बंद
-
इस रूट से जाने वाले वाहन सीधे एनएच-19 मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
भूतेश्वर चौराहा → केजेएस मार्ग डायवर्ट
-
इस रूट से आने वाले वाहनों को कृष्णानगर, गोवर्धन चौराहा और बस अड्डा की ओर भेजा जाएगा।
भरतपुर गेट → डीग गेट मार्ग बंद
-
वाहनों को होलीगेट – चौक बाजार – भैंसवहोरा स्टेट बैंक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
अमरनाथ कट → केजेएस मार्ग डायवर्जन
-
सभी वाहन भूतेश्वर चौराहा की ओर भेजे जाएंगे।
पोतराकुंड मोड़, एनएच-19 और यादव चौराहे
-
यहां से केजेएस की ओर जाने वाली सभी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
रूपम सिनेमा तिराहा → केजेएस मार्ग बंद
-
इस रूट पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
भारी वाहनों पर सख्ती
गोवर्धन चौराहा और भूतेश्वर चौराहा → शहर की ओर भारी वाहन नहीं आएंगे
-
ऐसे वाहनों को टाउनशिप तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
मण्डी चौराहा → कृष्णानगर बिजलीघर मार्ग बंद
-
भारी और कॉमर्शियल वाहन इस मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे।
हाईवे कट → धौली प्याऊ मार्ग
-
यहां भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।
लक्ष्मीनगर → शहर की ओर प्रवेश बंद
-
भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि का प्रवेश रोका जाएगा।
रोडवेज बसों के रूट में भी बदलाव
-
गोवर्धन चौराहा से भूतेश्वर की ओर रोडवेज बसें नहीं आएंगी।
-
बसों को मालगोदाम मार्ग से संचालित किया जाएगा।
टेम्पो और ई-रिक्शा पर भी रोक
-
मछली फाटक से स्टेट बैंक की ओर टेम्पो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
आवश्यकतानुसार
-
बीएसए तिराहा से भूतेश्वर तिराहा तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोकी जा सकती है।
पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि
-
जारी किए गए डायवर्जन का पालन करें,
-
भीड़भाड़ वाले रूटों से बचें,
-
और समय रहते वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना