देवरी में कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ में उमड़ा ट्रैक्टरों का सैलाब
देवरी। विधानसभा में शुक्रवार को किसानों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। खरीफ फसलों के नुकसान, राहत राशि में देरी, समर्थन मूल्य की अनियमितताओं और बिजली–खाद संकट को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘किसान जन आक्रोश रैली’ में क्षेत्रभर से किसान अपने–अपने ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली ने पूरे नगर को आंदोलन के माहौल में बदल दिया।रैली की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय, छीर बायपास से हुई। वहां से ट्रैक्टरों का लंबा काफिला नगर के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ कृषि मंडी प्रांगण पहुंचा। रास्तेभर किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। मंडी प्रांगण में आयोजित सभा में पूर्व मंत्री हर्ष यादव और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने किसानों की समस्याओं पर तीखा हमला बोला और सरकार की किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया।पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों को कर्ज के बोझ से नहीं उभार सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।कांग्रेस ने किसानों की 6 सूत्री मांगों के साथ ज्ञापन एसडीएम मुनव्वर खान को राज्यपाल के नाम सौंपा:
-
मक्का का MSP ₹2400 प्रति क्विंटल अभी तक नहीं मिला।
-
धान का MSP ₹3100 प्रति क्विंटल किया जाए।
-
सोयाबीन का MSP ₹6000 प्रति क्विंटल तय किया जाए।
-
किसानों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगे।
-
खाद–उर्वरक समय पर उपलब्ध कराए जाएँ।
-
प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा तुरंत दिया जाए और मेहनतकश किसानों का कर्ज माफ किया जाए।
सभा के बाद किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंडी में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में देवरी विधानसभा के सैकड़ों किसान, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न मोर्चा–प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे।

हिंगोली में 4.7 तीव्रता का भूकंप, घरों में दरारें, कोई जनहानि नहीं
वृंदावन नाव हादसा: 10 पर्यटकों की मौत, 5 लापता; 14 KM तक सर्च ऑपरेशन जारी
वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया गया, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF ने की गिरफ्तारी