खेत में रखी कटी फसल को अज्ञात लोगों ने किया आग के हवाले
रीवा।चाकघाट थाना क्षेत्र के ग्राम डीही में अज्ञात लोगों ने एक किसान की कटी हुई फसल को रात्रि में आग के हवाले कर दिया। आग लगने से खेत में रखी 5 एकड़ की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे किसान श्रवण कुमार तिवारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।किसान ने बताया कि वह विष्णु भोग धान की कटाई कर खेत में थ्रेसरिंग के लिए रखा था। सुबह सूचना मिलने पर पूरा परिवार खेत की ओर दौड़ा, लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी।श्रवण कुमार तिवारी ने चाकघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग किसने और क्यों लगाई।घटना के बाद अन्य किसान भी चिंतित हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हिंगोली में 4.7 तीव्रता का भूकंप, घरों में दरारें, कोई जनहानि नहीं
वृंदावन नाव हादसा: 10 पर्यटकों की मौत, 5 लापता; 14 KM तक सर्च ऑपरेशन जारी
वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया गया, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF ने की गिरफ्तारी