मण्डलेश्वर में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
खरगोन। मण्डलेश्वर में हल्का नं 24 के पटवारी छतरसिंह चौहान को इंदौर लोकायुक्त पुलिस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। पटवारी जमीन नामांतरण के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।फरियादी बच्चूसिंह, निवासी खारीया ने बताया कि वह सितंबर माह से अपनी जमीन के नामांतरण के लिए लगातार प्रयास कर रहा था और रजिस्ट्रारी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर चुका था। पटवारी लगातार पैसे की डिमांड कर फरियादी को परेशान कर रहा था।शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त इंदौर की टीम ने डीएसपी आनंद चौहान के नेतृत्व में ट्रैप प्लान कर मण्डलेश्वर में कार्रवाई को अंजाम दिया। फरियादी से पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपये लेते ही लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

हिंगोली में 4.7 तीव्रता का भूकंप, घरों में दरारें, कोई जनहानि नहीं
वृंदावन नाव हादसा: 10 पर्यटकों की मौत, 5 लापता; 14 KM तक सर्च ऑपरेशन जारी
वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया गया, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF ने की गिरफ्तारी