क्षेत्रीय युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने पर राजपूत करणी सेना की
शहडोल: राजपूत करणी सेना के प्रदेश मंत्री देवी सिंह सेंगर और समस्त पदाधिकारी आर.के.टी.सी. बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के जीएम विवेक पाठक से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। उन्होंने ईसीएल क्षेत्र से लगे गांवों की समस्याओं को कंपनी के समक्ष रखा और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बात कही।सेंगर ने कहा कि क्षेत्रीय युवाओं और बेरोजगारों का पहला अधिकार है कि उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाए, क्योंकि ईसीएल कोयलांचल क्षेत्र में कंपनियां स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर रही हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ईसीआर मद से आसपास के गांवों का भी विकास किया जाना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जन सरोकार की भावना के तहत गरीबों की आजीविका के साधन मुहैया कराना, स्वच्छता बनाए रखना, मेडिकल सहायता प्रदान करना और पर्यावरण नियंत्रण बनाए रखना क्षेत्र में कार्य करने वाली सभी कंपनियों की जिम्मेदारी है।सेंगर ने याद दिलाया कि पहले भी यदि एसईसीएल कोयलांचल क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनियों ने स्थानीय युवाओं और बेरोजगारों की अनदेखी की, तो राजपूत करणी सेना द्वारा बड़े आंदोलन किए गए और कंपनियों को उनकी मांगें माननी पड़ीं।इस अवसर पर जीएम विवेक पाठक ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में सहयोग करने की बात कही।

हिंगोली में 4.7 तीव्रता का भूकंप, घरों में दरारें, कोई जनहानि नहीं
वृंदावन नाव हादसा: 10 पर्यटकों की मौत, 5 लापता; 14 KM तक सर्च ऑपरेशन जारी
वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया गया, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF ने की गिरफ्तारी