खाद संकट के बीच जतारा में किसानों ने ट्रक से खाद लूटा
टीकमगढ़ :जिले में खाद संकट गहराते ही एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। जतारा विकासखंड में जिला मुख्यालय से लाई जा रही खाद की खेप ट्रक से उतारने से पहले ही किसानों ने लूट ली। कृषि उपज मंडी परिसर में हुई इस घटनाक्रम में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।सूचना मिलते ही प्रबंधक कृषि उपज मंडी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान ट्रक से जितनी बोरी उठा सकते थे, उठा ले गए। बाद में बचे हुए खाद को सुरक्षित बेयर हाउस में रखवाया गया।मामले की जानकारी प्रबंधक द्वारा जतारा थाने में दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी उपरारा सोसायटी में ले जाए जा रहे खाद के ट्रक को किसानों ने रोककर खाद लूट लिया था।

हिंगोली में 4.7 तीव्रता का भूकंप, घरों में दरारें, कोई जनहानि नहीं
वृंदावन नाव हादसा: 10 पर्यटकों की मौत, 5 लापता; 14 KM तक सर्च ऑपरेशन जारी
वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया गया, दिल्ली एयरपोर्ट पर STF ने की गिरफ्तारी