बालक के गायब होने से मची अफरा-तफरी, थोड़ी देर बाद सुरक्षित घर पहुँचा
खरगोन। शहर के कालादेवल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बालक खुले नाले के पास साइकिल चलाते-चलाते अचानक गायब हो गया। बच्चे के नाले में गिरने की आशंका से परिजन जोर-जोर से रोने लगे और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए।लोग तुरंत नाले में बच्चे की तलाश करने लगे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि बच्चे की दादी डर और सदमे से बदहवास हो गईं। इसी बीच कुछ देर बाद जानकारी मिली कि बच्चा सुरक्षित अपने घर पहुँच गया है। यह सुनते ही परिजनों और मोहल्ले वालों ने राहत की सांस ली।स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताते हुए बताया कि कालादेवल मंदिर के पास लिंक रोड पर बना गंदे पानी का नाला खुले चैंबर की वजह से हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। नाले में गंदगी जमा रहने से लगातार बदबू उठती है और आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।सूचना मिलने पर नगर पालिका का सफाई अमला भी मौके पर पहुँचा। रहवासियों के आक्रोश को देखते हुए जेसीबी मशीन से नाले की गंदगी हटाई गई और पानी के बहाव को सुचारू किया गया।

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन ने किए महाकाल के दर्शन
अपने ही हाथों उजड़ते सपने, मेरठ में दुकानों पर खुद चला रहे हथौड़ा
SIR का बड़ा एक्शन: 4.96 लाख फर्जी वोटर बाहर, मेरठ में 21.93 लाख मतदाता
Shrikant Purohit को ब्रिगेडियर रैंक पर प्रमोशन, सेना का बड़ा फैसला
नमाज के वक्त नहीं किया हमला: भारतीय सेना ने दिखाया संयम और मानवता
लुधियाना के 9 पर्यटकों की मौत, स्टीमर पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा