लाइसेंसी शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की संदिग्ध मौत, वायरल वीडियो में नया मोड़
बागली चापड़ा । लाइसेंसी शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की संदिग्ध मौत में नया मोड़ आया है। मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले मकवाना द्वारा बनाए वीडियो में एक जिला आबकारी अधिकारी का नाम लिया गया। वीडियो में आबकारी अधिकारी पर लगातार प्रताड़ना और दबाव का आरोप लगाया गया है, साथ ही लाखों रुपये महीना वसूली करने का भी आरोप है।मकवाना की चापड़ा, करनावद, डबल चौकी में शराब दुकान संचालित हो रही थी। दबाव के चलते मकवाना ने विगत दिनों आत्महत्या कर ली। अब यह देखना बाकी है कि क्या पुलिस वीडियो के आधार पर जिम्मेदार जिला आबकारी अधिकारी पर कार्रवाई करेगी या अनदेखी करेगी।

Shrikant Purohit को ब्रिगेडियर रैंक पर प्रमोशन, सेना का बड़ा फैसला
नमाज के वक्त नहीं किया हमला: भारतीय सेना ने दिखाया संयम और मानवता
लुधियाना के 9 पर्यटकों की मौत, स्टीमर पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा
Vyapam Scam में नया खुलासा: 16 लाख में MBBS डिग्री का आरोप, GRMC अधिकारी हटाए गए
मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या