उज्जैन में बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस
उज्जैन: उज्जैन में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस सड़क पर उतर आई है। पुलिस ने शहर के विभिन्न व्यस्त क्षेत्रों में चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को समझाइश दी।महाकाल लोक बनने के बाद शहर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसी स्थिति को सुधारने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।कल शाम यातायात पुलिस का अमला सड़क पर निकला और शहर के व्यस्तम इलाकों में सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।यातायात पुलिस के सूबेदार इंद्रपाल सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुधर सके।

यहां हर साल साक्षात् मनुष्य रूप में दर्शन देते हैं महादेव, रौद्र और शांत ऊर्जा दोनों की होती है पूजा
हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा