एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने मध्यप्रदेश विधानसभा का किया भ्रमण
भोपाल: एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के छात्रों ने मध्यप्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया और लाइव प्रोसिडिंग्स का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार साहू (डीन एवं डायरेक्टर, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी) के मार्गदर्शन में किया गया।भ्रमण में स्कूल के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। छात्रों ने विधानसभा की कार्यवाही, प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान होने वाली चर्चाओं का व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया।इस अवसर पर छात्रों ने जगदीश देवड़ा (उप-मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश) से मुलाकात की, जिन्होंने विधानसभा की कार्यवाही और प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन किया और छात्रों के साथ ग्रुप फोटो सेशन भी कराया। तत्पश्चात छात्रों ने उमंग सिंघार (नेता प्रतिपक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा) से चर्चा की, जिन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।भ्रमण के दौरान प्रोटोकॉल ऑफिसर राहुल चंद्रवंशी ने छात्रों को विधानसभा की संरचना और प्रक्रिया की जानकारी दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रजत ऊमरे, करन तिवारी, स्निग्धा सरैया, नमिका दुबे एवं सौम्या दुबे का योगदान महत्वपूर्ण रहा।कार्यक्रम की सफलता पर एलएनसीटी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ. अनुपम चौकसे, धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी.सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाई दी।

नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान