मथुरा में शादी में गए परिवार के घर से करोड़ों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के बिरजापुर में बीती रात एक बड़े चोरी का मामला सामने आया। करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये के जेवरात और भारी मात्रा में नकदी चोरी कर ली।घटना के समय पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने शादी के अवसर पर घर में काफी मूल्यवान जेवर रखे थे, जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। इसके अलावा घर की अलमारी में लगभग 50 लाख रुपए नकद भी रखे थे, जिन्हें चोर ले गए।बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार के भाई की बेटी की बारात सोमनाथ मैरिज होम में चल रही थी। इसी समय चोरों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय घर के आसपास 6-7 लोगों के घूमने की आशंका है।घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।पीड़ित परिवार का व्यवसाय मकानों की ठेकेदारी से जुड़ा है। चोरी की घटना ने परिवार और क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का माल बरामद किया जाएगा।

यहां हर साल साक्षात् मनुष्य रूप में दर्शन देते हैं महादेव, रौद्र और शांत ऊर्जा दोनों की होती है पूजा
हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान