खरगोन में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
खरगोन। कसरावद विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक-184) में 04 दिसंबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) सत्येन्द्र बैरवा ने जानकारी दी कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं के त्रुटिरहित गणना फॉर्म भरकर डिजिटलीकरण का कार्य 100 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। बीएलओ ने अनुपस्थित, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं का चिन्हांकन किया और जिन मतदाताओं की वर्ष 2003 की मतदाता सूची में जानकारी नहीं थी, उन्हें ‘नो मैपिंग’ के रूप में चिन्हित किया गया।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यदि किसी मतदाता की नो मैपिंग, स्थानांतरण, अनुपस्थिति या मृत मार्किंग त्रुटिवश हुई हो, तो उसे रोल-बैक कर पुनः वेरीफाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रतिनिधियों को मतदान केंद्रवार ‘नो मैपिंग’ और ASDR मतदाताओं की सूची प्रदान की गई। प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बीएलए-2 के माध्यम से ऐसे मतदाताओं की पहचान कर उन्हें पुनः वेरीफाई कराएँ। बैठक में तहसीलदार कैलाश डामर, एईआरओ मुकेश मचार, सीएमओ कमलेश गोले, निर्वाचन शाखा प्रभारी विजय कुमार वर्मा और हमीद खान भी उपस्थित रहे।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज