करगुवां वार्ड में भूमि विवाद बढ़ा, पुराना मकान तोड़कर रास्ता बनाने का आरोप
पृथ्वीपुर। नगर के करगुवां वार्ड क्रमांक 15 में भूमि विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। क्षेत्र निवासी भगवानदास पिता रमुआ धोबी ने कलेक्टर निवाड़ी को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं कि कुछ लोगों ने उनकी स्वामित्व भूमि पर बने पुराने मकान को तोड़कर जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज, पत्थरबाज़ी और धमकाने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, खसरा नंबर 533 पर स्थित भूमि पर भगवानदास का बाड़ा और पुराना मकान बना हुआ है। पूर्व में हुए सीमांकन में भी यह भूमि उनके नाम दर्ज पाई गई थी और सीमांकन प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेखित है। इसके बावजूद, 02 दिसंबर 2025 की रात बसंते पुत्र भदै, बालकिशन पुत्र मंजू, सुरेंद्र पुत्र दुर्जन, मंजू पुत्र परम अहिरवार सहित कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मकान का एक हिस्सा तोड़कर मिट्टी भराई कर रास्ता बनाने लगे।भगवानदास ने बताया कि जब वे अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे तो सभी कथित आरोपी हथियारनुमा लाठी-कुल्हाड़ी लेकर खड़े थे। उनके ऊपर पत्थर फेंके गए, गाली-गलौज की गई और गंभीर मारपीट की धमकियाँ दी गईं। घटना के दौरान क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और लोग दहशत में आ गए।पीड़ित ने कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर प्रशासन ने स्थिति को नहीं संभाला, तो विवाद और गंभीर रूप ले सकता है।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज