निवाड़ी के ओरछा में 400 साल पुराने ठाकुर जानराय जू अखाड़ा मंदिर में चोरी
निवाड़ी। ओरछा के राम राजा मंदिर परिसर में स्थित ऐतिहासिक ठाकुर जानराय जू अखाड़ा मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी में रखे पैसे और चांदी का मुकुट पार कर दिया।मंदिर के पुजारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि रात में मंदिर की आरती करने के बाद उन्होंने मुख्य द्वार बंद कर घर चले गए थे। सुबह मंदिर पहुंचने पर दान पेटी का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखे पैसे तथा चांदी का मुकुट गायब थे। पास में टूटा हुआ ताला भी पड़ा था।
पुलिस ने बताया कि टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज