मथुरा: फक्कड़ बाबा ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, योगी सरकार से मांगी न्याय की मांग
मथुरा। नारायण गिरी फक्कड़ बाबा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि विशंभरा चौकी की पुलिस ने उन्हें और उनके आश्रम के अन्य लोगों को मारपीट और गालियों का सामना करना पड़ा। बाबा ने बताया कि बीती रात मंदिर में चोरी की घटना हुई थी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने घटना की जांच करने के बजाय आश्रमवासियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
फक्कड़ बाबा ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने रौब झाड़ते हुए उन्हें और उनके गोपाल जी को भी पीटा और गालियाँ दीं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार से निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बाबा ने उम्मीद जताई कि सरकार उन्हें न्याय दिलाएगी और आगे से इस तरह की घटनाओं को रोका जाएगा।

एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा