भोपाल विधानसभा सत्र में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध
भोपाल। विधानसभा सत्र के तीसरे दिन मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक दल ने सांकेतिक रूप से “बंदर के हाथ में उस्तरा” प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के रोजगार, स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और किसानों के अधिकारों पर लगातार चोट पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है, स्वास्थ्य सुविधाएँ बदहाल हैं और किसान न्याय के लिए तरस रहे हैं। कांग्रेस ने साफ किया कि वह जनता के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों से लेकर विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी.

हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा