भोपाल गांधीनगर में एक्सीडेंट के दौरान 38 पेटी अवैध शराब बरामद
भोपाल। राजधानी भोपाल के गांधीनगर क्षेत्र में एक वाहन एक्सीडेंट के दौरान अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में 38 पेटी शराब भरी हुई थी, जो अवैध परिवहन के लिए लाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि शराब पकड़ने के प्रयास में गाड़ी चालक ने गांधीनगर थाने के सामने बने डिवाइडर से टकरा दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जांच के दौरान शराब की सभी पेटियां जब्त कर गाड़ी को भी अपने कब्जे में लिया है। इस घटना से राजधानी में अवैध शराब परिवहन की गंभीरता सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा, कल बैरागढ़ थाना पुलिस ने बैरागढ़ क्षेत्र से 70 पेटी देसी शराब बरामद की है। अधिकारियों का कहना है कि अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से आ रही थी और किसे सप्लाई की जा रही थी।

एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा