भीलवाड़ा। नगर विकास न्यास लॉटरी मामले को लेकर स्वायत्त शासन विभाग के नगर निकाय मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने स्वीकार किया कि लॉटरी प्रक्रिया में गलतियाँ हुई हैं और इस संबंध में मिली शिकायतों की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद एक सप्ताह के भीतर आवेदकों को उनका पैसा वापस दे दिया जाएगा।गौरतलब है कि बुधवार देर रात भीलवाड़ा में एक साथ चार मंत्री पहुंचे, जिसके बाद लॉटरी प्रकरण को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।