सांसद खेल महोत्सव में लाठी खेल प्रतियोगिता में 224 प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल
शहडोल। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत परंपरागत लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाषचन्द्र बोस बालिका छात्रावास प्रांगण में किया गया, जिसकी जानकारी सांसद खेल संयोजक एवं क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री डॉ. राकेश त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि सांसद हिमांद्री सिंह के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और छात्रावासों से कुल 224 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता निर्देशक प्रमोद विश्वकर्मा के अनुसार सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को समापन समारोह में सांसद महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में गंगा राजू पांडेय (क्षेत्र शारीरिक प्रमुख, आरएसएस मध्य क्षेत्र), अमरनाथ सिंह (डीपीसी शहडोल), मनोज गौतम (विभाग संपर्क प्रमुख क्रीड़ा भारती शहडोल), डॉ. राकेश त्रिपाठी (संसदीय खेल प्रभारी एवं प्रांत मंत्री क्रीड़ा भारती महाकौशल प्रांत), संजीव निगम (अध्यक्ष जिला प्रेस क्लब एवं संभागीय परंपरागत लाठी खेल संघ), पुष्पराज सिंह (जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती शहडोल), महेन्द्र (BRCC शहडोल), प्रमोद विश्वकर्मा (महासचिव म.प्र. लाठी खेल संघ एवं जिला मंत्री क्रीड़ा भारती शहडोल), संजय सिंह कंघीकार (राष्ट्रीय निर्णायक एवं जिला सहमंत्री क्रीड़ा भारती शहडोल), गुरदीप सिंह, शिवानी नामदेव (मातृ शक्ति प्रमुख क्रीड़ा भारती शहडोल), शिवानी यादव, अजय सोंधिया, बार्डन किरण सिंह, प्रतिभा चौधरी, सुधा पांडेय (सहायक बार्डन), श्रद्धा सिंह, सावित्री मिश्रा और मंजू शुक्ला उपस्थित रहे।

एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा