मथुरा के औधूता गांव में बाल पोषाहार योजना में बड़ा खेल, तीन महीनों से नहीं मिला राशन
मथुरा/चौमुहां। योगी सरकार की योजनाओं को जमीन पर लागू करने के लगातार प्रयासों के बावजूद मथुरा जनपद के चौमुहां ब्लॉक के औधूता गांव में बाल पोषाहार योजना में गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र पर पिछले तीन महीनों से बच्चों को पोषाहार राशन नहीं मिला है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है।
स्थानीय महिलाओं—देवकी, श्यामवती, दिव्या
समेत कई लाभार्थियों ने बताया कि उनके बच्चे पोषाहार के इंतजार में हैं, लेकिन केंद्र से कोई आपूर्ति नहीं हो रही। महिलाओं का आरोप है कि शिकायत करने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना और सहायक सुभाष उन्हें टालते हैं और कहते हैं कि “राशन पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेज दिया गया है।” ग्रामीणों का कहना है कि कार्यकर्ता फोन तक नहीं उठाती और राशन रोकने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा।
इस मामले को लेकर ग्रामीण प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि बच्चों को उनका हक मिल सके। लंबा समय बीत जाने के कारण यह मामला गांव में चर्चा और नाराजगी का विषय बन गया है।
जब चौमुहां की सीडीपीओ बंदना से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उनके स्तर से राशन भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अब यह शिकायत मिली है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों तक पोषाहार का लाभ समय पर नहीं पहुंचना गंभीर मामला है और प्रशासन से उम्मीद है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा