महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ‘पिंक फेस्ट’ का समापन
जबलपुर। माता गुजरी महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय पिंक फेस्ट का आज समापन हो गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पाहवा, प्राचार्य डॉ. संगीता झाम्ब, रजिस्ट्रार डॉ. सत्येंद्र कुरारिया और गुरु गोविंद सिंह एजुकेशन सोसाइटी के सहयोग से किया गया।फेस्ट के दूसरे दिन ड्राइंग-पेंटिंग, गायन, काव्यपाठ, डांस, मस्ती गेम्स और ट्रेजर हंट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र- छात्राओं को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक कांची लालन, ईषा माहेश्वरी, साक्षी जायसवाल और छात्राओं ने किया। समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन श्री प्रभात केवट ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. महेंद्र जैन, डॉ. श्रुति पुंज, डॉ. माया शुक्ला, डॉ. गणेश दुबे, डॉ. सोनिया ओझा, राकेश तिवारी और सभी प्राध्यापकों का सहयोग रहा।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटने से कई लोग झुलसे
कानून व्यवस्था पर गरमाई सियासत: पलानीस्वामी ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना
अब आसान नहीं अच्छे ग्रेड! हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बदले मूल्यांकन के नियम
सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी: SG बोले- तलाक बेहतर, कोर्ट ने कहा- निष्पक्ष जांच हो
साइबेरिया में बसा ‘मिनी इंडिया’! रूस के ओकुनेवो की अनोखी कहानी
कहीं एफिल टॉवर पर जंग तो कहीं रूस का एयरबेस तबाह, जमीन पर तबाही का मंजर