चार मासूमों ने खेल-खेल में खाए जहरीले रतनजोत के बीज, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर
मंडलेश्वर। खरगोन जिले के महेश्वर वार्ड क्रमांक 14 में चार मासूम बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत के बीज खा लिए। कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। स्थिति गंभीर होती देख परिजन उन्हें तुरंत मंडलेश्वर अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों बच्चों को गंभीर हालत में खरगोन पीएसयू अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
बीमार बच्चों के नाम:
-
नूर फातिमा पिता शरीफ (10 वर्ष)
-
अली पिता जब्बार (8 वर्ष)
-
हैरान पिता जब्बार
-
अदनान पिता जब्बार
डॉक्टरों के अनुसार बच्चों की स्थिति अब पूरी तरह स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।गौरतलब है कि रतनजोत के बीज जहरीले माने जाते हैं और इनके सेवन से उल्टी, दस्त, चक्कर व अन्य गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे पौधों और बीजों से बच्चों को दूर रखें तथा उन पर निगरानी बनाए रखें।

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा