मथुरा में प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा: शादीशुदा प्रेमी पर बीच सड़क लगाया 10 साल के धोखे का आरोप
मथुरा। छावनी रेलवे स्टेशन के पास प्रेमिका और उसके शादीशुदा प्रेमी के बीच हुए हाईवोल्टेज ड्रामे ने पूरे इलाके में हंगामा खड़ा कर दिया। बीच सड़क पर ऑटो में बैठकर कहीं जाने की जिद पर अड़ी महिला और उसे रोकने की कोशिश करता प्रेमी—यह नज़ारा देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटा गया। महिला लगातार प्रेमी को दुत्कारती रही, वहीं प्रेमी उसे मनाने और ऑटो में न बैठने की गुहार लगाता रहा।
हंगामा तब और बढ़ गया जब महिला ऑटो से उतरकर सड़क पर चीख–पुकार करने लगी। राहगीरों ने मामला समझने की कोशिश की तो महिला ने बताया कि उसका प्रेमी पिछले 10 साल से खुद को कुंवारा बताकर उसके साथ रह रहा था और उसकी कमाई पर जीवन यापन कर रहा था। इसी दौरान प्रेमी की पत्नी का फोन प्रेमिका के पास आने की बात सामने आई, जिसके बाद महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी प्रेमी उसे बहलाकर पैसे मांगने लगा।
इसी विवाद को लेकर महिला ने बीच सड़क पर प्रेमी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर बवाल किया। पूरा घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटने से कई लोग झुलसे
कानून व्यवस्था पर गरमाई सियासत: पलानीस्वामी ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना
अब आसान नहीं अच्छे ग्रेड! हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने बदले मूल्यांकन के नियम
सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी: SG बोले- तलाक बेहतर, कोर्ट ने कहा- निष्पक्ष जांच हो
साइबेरिया में बसा ‘मिनी इंडिया’! रूस के ओकुनेवो की अनोखी कहानी
कहीं एफिल टॉवर पर जंग तो कहीं रूस का एयरबेस तबाह, जमीन पर तबाही का मंजर