डबल मर्डर से दहला सागर: पारिवारिक विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या
सागर। जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदवर में बीती रात पारिवारिक विवाद के चलते दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान आकाश बंसल और दीपेश बंसल के रूप में हुई है। वहीं जानकारी के अनुसार मृतकों का अपने चाचा और चचेरे भाइयों से लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने देर रात दोनों भाइयों पर अचानक हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हत्या में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की खबर मिलते ही गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने चाचा और चचेरे भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है, हालांकि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

वेदांग रैना की परफॉर्मेंस से प्रभावित हुईं एकता कपूर, फिल्म को लेकर कही बड़ी बात
गोविंदा के साथ डांस करने से पहले नर्वस थीं करिश्मा, निर्देशक ने बढ़ाया हौसला
UCC बिल पेश होते ही सदन में हंगामा: विपक्ष का विरोध, आदिवासी समाज कानून से बाहर
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या-बेटी का क्यूट वीडियो वायरल
ट्विशा शर्मा केस पर सबकी नजर: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर HC में बहस