कान्हा की नगरी में दीपदान कार्यक्रम की शुरुआत, 6 दिसंबर तक मंदिरों में जगमगाएंगे दीप
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारियों ने 6 दिसंबर तक चलने वाले दीपदान कार्यक्रम की शुरुआत महावन स्थित प्रसिद्ध 84 खंबा मंदिर से कर दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारी एकत्र होकर मंदिर परिसर में दीप जलाए और भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रार्थना करते हुए मथुरा में शांति, सद्भाव और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने की कामना की। संघर्ष न्यास के लोगों ने कहा कि दीपदान का यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धा और आस्था के साथ किया जा रहा है।श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर–मस्जिद मामले के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि वे न्यायालय के माध्यम से अपने दावों को शांतिपूर्ण और विधिक तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष व्यास का उद्देश्य अपनी बात कानून के दायरे में रहते हुए रखना है और इसकी प्रक्रिया सतत जारी है।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने 6 दिसंबर को संगठन के लिए महत्वपूर्ण दिवस बताते हुए कहा कि दीपदान के माध्यम से सभी लोग धार्मिक आस्था, परंपरा और एकता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक वातावरण और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को मजबूत करता है।विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता जयराम शर्मा ने भी सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि की पहचान प्रेम, भक्ति और सद्भाव है, और दीपदान इसी भावना का प्रतीक है।साथ ही आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने में सभी ब्रजवासियों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दीपदान से भक्तों के मन में नई ऊर्जा और श्रद्धा का संचार होता है।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री डॉ. मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशु दीक्षित, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश मंत्री पवन पांडे, हरिदास बाबा, जयराम शास्त्री, मधुबन शास्त्री, आनंद बल्लभ शास्त्री, राहुल गौतम व अनु पाठक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा