RI भर्ती परीक्षा में पेपर-लीक घोटाला: ACB-EOW ने 2 अधिकारियों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?
CG News: छत्तीसगढ़ में RI प्रमोशन घोटाले को लेकर ACB-EOW ने बड़ा एक्शन लिया है. टीम ने रायपुर से दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर पेपर लीक किया, एग्जाम की तैयारी भी कराई थी.
RI भर्ती परीक्षा में पेपर-लीक कराने वाले 2 अधिकारी गिरफ्तार
ACB-EOW द्वारा गिरफ्तार अधिकारियों में रायपुर के आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र जाटव और उप आयुक्त भू-अभिलेख कार्यालय के सहायक सांख्यिकी अधिकारी हेमंत कौशिक शामिल है.
प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों पर की थी छापेमारी
बता दें कि ACB-EOW 19 नवंबर की तड़के संयुक्त टीम ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 7 जिलों में एक साथ 20 ठिकानों पर छापा मारा था. अनियमित चयन और अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें पर एक्शन हुआ है. मामले में दर्ज अपराध दर्ज कर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों से लगातार पूछताछ जारी है.

नकली नोट पर ‘मेड इन इंडिया’ की मुहर, दाऊद इब्राहिम के गुर्गों की नई चाल
बाबा साहेब भारतीय संस्कृति में रचे—बसे मूल्यों से जुड़े महामना थे: राज्यपाल
भेदभाव पर सख्त टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता छूट से वंचित कर्मचारी को दी राहत
राज्यपाल ने बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धा—सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्श अपनाने का किया आह्वान
पाकिस्तान पर बढ़ा वित्तीय दबाव, यूएई ने 3 अरब डॉलर की तत्काल वापसी की मांग की