संजय सरावगी बने लगातार 5 बार के विजेता, राजस्थान से जुड़ाव भी आया सामने
सीकर। बिहार विधानसभा चुनाव के शुक्रवार को घोषित परिणाम राजस्थान के सीकर जिले के लिए खुशी लेकर आया। लक्ष्मणगढ़ के बेटे संजय सरावगी ने बिहार में लगातार पांचवीं बार चुनावी जीत हासिल की है। सरावगी बिहार की दरभंगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े तथा उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी उमेश साहनी को 24593 वोटों से हराया।
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में सरावगी के बड़े भाई व भाजपा नेता जयप्रकाश सरावगी ने बताया कि संजय दरभंगा से लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं, वे पिछली नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। उनकी जीत से सरावगी परिवार व भाजपा में खुशी का माहौल है। संजय सरावगी की जीत पर लक्ष्मणगढ़ में लोगों ने एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय
संजय सरावगी छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। शुरुआत में वे बीजेपी के छात्र संगठन माने जाने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हिस्सा रहे। 1995 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। इसके बाद दरभंगा नगर निगम में पार्षद रहे।
पहली बार 2005 में बने विधायक
उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने 2005 के विधानसभा चुनाव में उन्हें दरभंगा सीट से टिकट दिया और सरावगी ने बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद 2010, 2015 और 2020 में बीजेपी के टिकट पर दरभंगा सदर से विधायक चुने गए। 2018 में उन्हें विधानसभा की प्राकलन समिति का अध्यक्ष एवं इस वर्ष की शुरुआत में कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
संजय सरावगी का क्या है राजस्थान से कनेक्शन?
बिहार विधानसभा चुनाव में छठी बार जीत का परचम लहराने वाले बीजेपी नेता संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को बिहार के दरभंगा में हुआ। लेकिन, उनका राजस्थान से खास कनेक्शन है। दरअसल, उनके पिता परमेश्वर लाल सरावगी सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले थे, जो करीब 55 साल पहले बिहार चले गए थे। परमेश्वर लाल की दरभंगा में पेपर मील फैक्ट्री थी। ऐसे में उनका परिवार भी दरभंगा में ही रहता है।

ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
सूरत मेट्रो का काउंटडाउन: ड्रीम सिटी से अल्थान के बीच पटरियों पर दौड़ी ट्रेन, ट्रायल रन शुरू।
आधी रात को जारी हुई 17 IAS अफसरों की सूची; 5 DDC को मिला प्रमोशन, अब संभालेंगे जिलों की बागडोर।
नक्सलवाद के 'अंतिम कमांडर' पर सुरक्षाबलों का अंतिम प्रहार, रसद और हथियार की सप्लाई ठप।
IMD का अलर्ट: झारखंड में हीटवेव की दस्तक, रांची समेत इन इलाकों में चलेगी भीषण लू।