44वाँ भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के लिए राजस्थान पार्टनर स्टेट, 1000 वर्गमीटर में सजेगा राजस्थान पवेलियन
जयपुर, 12 नवम्बरI 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ -2025) का आयोजन आगामी 14 नवम्बर से 27 नवम्बर तक नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में किया जाएगा। इसमें राजस्थान राज्य को पार्टनर स्टेट बनाया गया है।
वित्त (व्यय-2 ) विभाग की संयुक्त शासन सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि व्यापार मेले में राजस्थान पवेलियन बनाने हेतु 1000 वर्गमीटर का स्थान आवंटित किया है।
वित्त विभाग द्वारा राजस्थान की पार्टनर स्टेट के रूप में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 2.05 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। इस व्यापार मेला से राजस्थान के देश के भीतर और बाहर व्यापार की सम्भावनाओं को नए पंख लगने की उम्मीद है।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा