चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
चंडीगढ़। पीजीआई पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत आने वाले खुड्डालौहरा से नयागांव को जोड़ने वाले सिंगल रोड पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह स्कूटी समेत कई फीट हवा में उछलकर पटियाला की राव नदी में जा गिरा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान स्कूटी नदी के बीचोंबीच एक तरफ जा गिरी जबकि चालक करीब 15 फीट दूर जाकर मुंह के बल गिरा। राहगीरों ने तुरंत आरोपित स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया और पुलिस को मौके पर बुलाया। घायल युवक को तत्काल पीजीआई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नयागांव निवासी शुभम के रूप में हुई है। बताया गया कि शुभम ने हाल ही में नई स्कूटी खरीदी थी, जिस पर अस्थायी (टेंपरेरी) नंबर लगा हुआ था। घटना सरकारी स्कूल के पास मंगलवार बाद दोपहर की बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक मनप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हादसे के वक्त शराब के नशे में था या नहीं।

मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा