रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को चकबंदी कार्यालय फरीदपुर के पेशकार रजत चौधरी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे सीधे बरेली कोतवाली ले आई। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद निवासी रजत चौधरी चकबंदी कार्यालय फरीदपुर में पेशकार है। तहसील क्षेत्र के गांव पदारतपुर निवासी आदिल ने पेशकार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की थी। पेशकार रजत चौधरी पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने पेशकार को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता आदिल बृहस्पतिवार को 15 हजार रुपये लेकर पेशकार के पास पहुंचा। जैसे ही पेशकार ने रुपये लिए। एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया और बरेली ले आई।

लाडली बहना योजना: आज आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में 1500 रुपये
एमपी BJP में नया नेतृत्व, आज हो सकती है अहम घोषणा, टीम में नामी दिग्गज शामिल
21 घंटे की चर्चा बेनतीजा, जेडी वेंस लौटे अमेरिका, ट्रंप की अगली रणनीति पर निगाहें
मोहन भागवत ने बताया संघ स्थापना का कारण, हिंदू समाज में एकता की कमी
होर्मुज का पहला LPG टैंकर रवाना, सीजफायर के बाद रसोई गैस की किल्लत दूर होने की उम्मीद